Edited By Sunita sarangal, Updated: 14 Jul, 2026 05:07 PM

जानकारी के अनुसार उसी रात एक युवक का एक्सीडेंट हो जाता है। हादसे के बाद उसे जब बिश्नाह के सबहॉस्पिटल में लाया जाता है
जम्मू(तनवीर सिंह): जम्मू-कश्मीर केंद्रीय शासित प्रदेश के जिला जम्मू के एरिया प्लाई मंडाल गांव सुहांजना से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार विशाल नाम का एक युवक बड़ी ब्राह्मणा की एक फैक्ट्री में नौकरी करता है। उसकी तीन दिन की शिफ्ट होती है और वह चौथे दिन घर आता है लेकिन इस बार उसका फोन खराब हो गया और वह घर नहीं आया। वहां से अपने मामा के घर बिश्नाह चला गया।
जानकारी के अनुसार उसी रात एक युवक का एक्सीडेंट हो जाता है। हादसे के बाद उसे जब बिश्नाह के सबहॉस्पिटल में लाया जाता है तो उसकी हालत बहुत ज्यादा गंभीर होती है। उस युवक को सब हॉस्पिटल बिश्नाह से जम्मू के गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज बक्शी नगर में शिफ्ट कर दिया जाता है लेकिन उसकी मौत हो जाती है। जैसे ही युवक की मौत की सूचना मिलती है तो उसके घर में मातम छा जाता है।
लेकिन जब घर वाले इस खबर को चलवाते हैं कि उनके बेटे का एक्सीडेंट कैसे हुआ और उसकी मृत्यु का क्या कारण है। इस खबर को जब विशाल के मामा सुबह देखते हैं तो वह अपनी बहन को फोन कर बताते हैं कि विशाल जिंदा है और उनके घर में है। उसका फोन खराब हो गया था जिसे ठीक करने के लिए दिया है। इसीलिए उसका फोन नहीं मिल रहा था।
इस खुलासे के बाद विशाल के पिता जिस युवक के शव को विशाल समझकर घर लाए थे। उसे रास्ते से ही वापस देने जम्मू के गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज वापस चले जाते हैं और माफी मांगते हैं। उन्होंने कहा कि गलती से वह इस युवक की डेड बॉडी ले गए थे। उस युवक की शकल भी विशाल से काफी ज्यादा मिलती-जुलती थी इसलिए वह धोखा खा गए।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here