Edited By Sunita sarangal, Updated: 14 Jul, 2026 02:55 PM

आतंकियों को लेकर एक सी.सी.टी.वी. फुटेज भी सामने आई है।
जम्मू डेस्क : जम्मू-कश्मीर के जम्मू संभाग में सुरक्षाबलों ने मंगलवार को एक बड़ा तलाशी अभियान शुरू किया है। जानकारी के अनुसार जम्मू संभाग के राजौरी जिले में 2 संदिग्ध आतंकियों के देखे जाने की सूचना मिली है। इस सूचना के बाद सुरक्षाबलों ने तुरंत इलाके को घेरते हुए सर्च ऑपरेशन शुरू किया है।
जानकारी के अनुसार राजौरी जिले के थानामंडी क्षेत्र के पास 2 संदिग्ध व्यक्तियों को देखे जाने की सूचना मिली है। दोनों संदिग्धों को लेकर एक सी.सी.टी.वी. फुटेज भी सामने आई है। सी.सी.टी.वी. कैमरे में भी 2 संदिग्ध सड़क पार करते हुए दिखाई दे रहे हैं। वीडियो सामने आने के बाद सी.आर.पी.एफ., भारतीय सेना, एस.ओ.जी. (SOG), थानामंडी क्षेत्र की पुलिस ने मिलकर एक संयुक्त सर्च ऑपरेशन कासो शुरू कर दिया है।

आतंकियों की तलाश के लिए सभी सुरक्षा एजेंसियां संयुक्त रूप से भंगाई, करयोट और आसपास के गांवों और जंगली इलाकों का चप्पा-चप्पा खंगाल रही हैं।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here