घर से निकलने से पहले पढ़ लें यह खबर, Reasi में Landslide के चलते बंद हुई सड़क
Edited By Sunita sarangal, Updated: 07 Jul, 2026 12:01 PM

इसके चलते विभाग द्वारा उक्त रास्ते से यातायात रोक दिया गया है।
जम्मू(दिनेश ठाकुर): रियासी के चस्साना में भूस्खलन के बाद सड़क बंद कर दी गई है। इस दौरान जम्मू-कश्मीर ट्रैफिक विभाग द्वारा मार्ग पर यातायात को रोक दिया गया है।
जानकारी के अनुसार आज भूस्खलन के कारण चस्साना में शिकारी से सुंगरी इलाके के बीच चल्लापर नाले के पास सड़क बंद कर दी गई है। इसके चलते विभाग द्वारा उक्त रास्ते से यातायात रोक दिया गया है। मौके पर पहुंचे प्रशासन द्वारा सड़क खाली कराने का प्रयास किया जा रहा है। वहीं ट्रैफिक विभाग द्वारा यात्रियों को घर से निकलने से पहले ट्रैफिक विभाग की आधिकारिक वैबसाइट पर अपडेट जानकर यात्रा पर निकलने की अपील की गई है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here