Edited By Subhash Kapoor, Updated: 14 Jul, 2026 11:14 PM

जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले के सावजियां (Sawjian) क्षेत्र के गरांगा इलाके में चलाए गए एक संयुक्त तलाशी अभियान के दौरान सुरक्षा बलों ने एक आतंकी ठिकाने का भंडाफोड़ करते हुए बड़ी मात्रा में गोला-बारूद बरामद किया।
पुंछ (धनुज): जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले के सावजियां (Sawjian) क्षेत्र के गरांगा इलाके में चलाए गए एक संयुक्त तलाशी अभियान के दौरान सुरक्षा बलों ने एक आतंकी ठिकाने का भंडाफोड़ करते हुए बड़ी मात्रा में गोला-बारूद बरामद किया।
आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, संयुक्त सर्च ऑपरेशन के दौरान ठिकाने से पीका राइफल के लगभग 225 राउंड बरामद किए गए, जिन्हें छिपाकर रखा गया था। माना जा रहा है कि इस बरामदगी से सीमावर्ती जिले में आतंकियों की संभावित साजिश को समय रहते नाकाम कर दिया गया।
यह अभियान क्षेत्र में जारी आतंकवाद विरोधी अभियानों और एरिया डोमिनेशन एक्सरसाइज के तहत चलाया गया। बरामदगी के बाद सुरक्षा बलों ने पूरे इलाके में तलाशी अभियान और तेज कर दिया है, ताकि किसी अन्य हथियार, गोला-बारूद या आतंकियों की मौजूदगी का पता लगाया जा सके। अधिकारियों ने बताया कि बरामद गोला-बारूद को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी गई है। जांच के दौरान इस आतंकी ठिकाने की उत्पत्ति और इससे जुड़े आतंकियों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। फिलहाल इस मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।