J&K: सीमा पर जवानों से मिले एयर चीफ मार्शल AP सिंह, कहा- हर चुनौती से निपटने को तैयार है वायुसेना

Edited By Neetu Bala, Updated: 09 Jul, 2026 01:44 PM

j k air chief marshal ap singh met soldiers at the border

इस दौरान उन्होंने दुनिया के सबसे कठिन और चुनौतीपूर्ण वातावरण में देश की सुरक्षा में जुटे जवानों से मुलाकात कर उनका हौसला बढ़ाया।

जम्मू ( दिनेश ठाकुर ) :  भारतीय वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल ए.पी. सिंह (CAS) ने उत्तरी सेक्टर के अग्रिम इलाकों का दौरा कर वहां तैनात वायुसेना की यूनिट्स की ऑपरेशनल तैयारियों का विस्तृत जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने दुनिया के सबसे कठिन और चुनौतीपूर्ण वातावरण में देश की सुरक्षा में जुटे जवानों से मुलाकात कर उनका हौसला बढ़ाया।

दौरे के दौरान एयर चीफ मार्शल ए.पी. सिंह ने अग्रिम मोर्चों पर तैनात अधिकारियों और जवानों के साथ बातचीत की तथा मौजूदा सुरक्षा परिदृश्य और ऑपरेशनल तैयारियों की जानकारी ली। उन्होंने जवानों के उच्च स्तर के प्रोफेशनलिज्म, अनुशासन और समर्पण की सराहना करते हुए कहा कि भारतीय वायुसेना हर परिस्थिति में देश की सीमाओं की रक्षा के लिए पूरी तरह सक्षम और तैयार है।

PunjabKesari

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!