Edited By Neetu Bala, Updated: 12 Jul, 2026 04:34 PM

परिवार ने आम जनता से अपील की है कि बच्चे की तस्वीर को ध्यान से देखें और वह कहीं दिखाई दे या उसके बारे में किसी भी प्रकार की जानकारी मिले तो तुरंत सूचित करें।
राजौरी ( अमित शर्मा ) : राजौरी जिले के धनिधार क्षेत्र का रहने वाला आठ वर्षीय बच्चा सकीब-उल-हुसैन, पुत्र साबर हुसैन, 11 जुलाई 2026 की शाम करीब सात बजे नौ गजिया मदरसे से लापता हो गया।
परिवार के अनुसार, मदरसा प्रबंधन की ओर से उन्हें फोन कर बताया गया कि उनका बेटा मदरसे में नहीं मिल रहा है। सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और आसपास के क्षेत्रों सहित कई संभावित स्थानों पर बच्चे की तलाश शुरू की, लेकिन काफी प्रयासों के बावजूद अभी तक उसका कोई सुराग नहीं मिल पाया है।
परिजनों ने मामले की जानकारी पुलिस को भी दे दी है। पुलिस और परिवार अपने स्तर पर बच्चे की तलाश में जुटे हुए हैं।
सकीब-उल-हुसैन की उम्र लगभग आठ वर्ष है और वह धनिधार, राजौरी का निवासी है। परिवार ने आम जनता से अपील की है कि बच्चे की तस्वीर को ध्यान से देखें और वह कहीं दिखाई दे या उसके बारे में किसी भी प्रकार की जानकारी मिले तो तुरंत सूचित करें।
बच्चे के संबंध में जानकारी देने के लिए मोबाइल नंबर 8492961561 पर संपर्क किया जा सकता है।
परिवार ने लोगों से इस सूचना को अधिक से अधिक साझा करने की अपील की है, ताकि बच्चा जल्द से जल्द सुरक्षित अपने परिवार तक पहुंच सके।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here