Edited By Neetu Bala, Updated: 13 Jul, 2026 05:58 PM

भारतीय जनता पार्टी (BJP) के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ ने जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला द्वारा राज्य का दर्जा (स्टेटहुड) बहाल करने की मांग को लेकर दिए गए बयान पर तीखी प्रतिक्रिया दी है।
जम्मू-कश्मीर: भारतीय जनता पार्टी (BJP) के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ ने जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला द्वारा राज्य का दर्जा (स्टेटहुड) बहाल करने की मांग को लेकर दिए गए बयान पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने आरोप लगाया कि विदेशी नेता का नाम लेकर जम्मू-कश्मीर के मुद्दे को अंतरराष्ट्रीय रंग देने का प्रयास बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। तरुण चुघ ने कहा कि जम्मू-कश्मीर भारत का अभिन्न अंग है और इससे जुड़े सभी मुद्दे देश के आंतरिक विषय हैं। उन्होंने कहा कि राज्य का दर्जा बहाल करने को लेकर केंद्र सरकार अपनी प्रतिबद्धता पहले ही स्पष्ट कर चुकी है।
उन्होंने कहा कि धारा 370 हटने के बाद जम्मू-कश्मीर में लोकतंत्र, विकास, पर्यटन और सुशासन की नई धारा बह रही है। उन्होंने दावा किया कि केंद्र सरकार के प्रयासों से प्रदेश में विकास कार्य तेज़ी से आगे बढ़ रहे हैं और आम लोगों को इसका लाभ मिल रहा है।
'चिनाब पर दुनिया का सबसे बड़ा रेल ब्रिज बना'
तरुण चुघ ने कहा कि जम्मू-कश्मीर में चिनाब नदी पर दुनिया का सबसे ऊंचा रेल ब्रिज बनाया गया है, जो नए भारत के विकास और आधुनिक बुनियादी ढांचे का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि ऐसे ऐतिहासिक विकास कार्य प्रदेश की बदलती तस्वीर को दर्शाते हैं।
चुघ ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि जनता का ध्यान भटकाने की कोशिश करने वाले नेताओं को अब बदले हुए जम्मू-कश्मीर की वास्तविकता स्वीकार करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रदेश आज शांति, विकास और लोकतांत्रिक मजबूती की दिशा में आगे बढ़ रहा है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here