Edited By Subhash Kapoor, Updated: 04 Jul, 2026 11:56 PM

जम्मू ग्रामीण पुलिस ने अनैतिक मानव तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए अखनूर के वार्ड नंबर-2 स्थित कश्मीरी मोहल्ला में एक मकान पर छापेमारी कर कथित सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है। यह कार्रवाई पुलिस को मिली विश्वसनीय सूचना के आधार पर की गई। इस...
जम्मू : जम्मू ग्रामीण पुलिस ने अनैतिक मानव तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए अखनूर के वार्ड नंबर-2 स्थित कश्मीरी मोहल्ला में एक मकान पर छापेमारी कर कथित सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है। यह कार्रवाई पुलिस को मिली विश्वसनीय सूचना के आधार पर की गई। इस मामले में पुलिस थाना अखनूर में एफआईआर नंबर 164/2026 दर्ज की गई है। आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।
तीन आरोपी गिरफ्तार
छापेमारी के दौरान पुलिस ने मकान मालिक सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान इस प्रकार हुई है—
रवि गुप्ता (मकान मालिक), निवासी वार्ड नंबर-2, अखनूर । सरिष्ठा देवी, निवासी चौकी चौरा, अखनूर। साहिल शर्मा, निवासी सुंगल, अखनूर।
पुलिस ने बताया कि मामले की जांच जारी है। इस कथित अवैध गतिविधि से जुड़े अन्य लोगों की पहचान करने, पूरे नेटवर्क का पता लगाने और मामले की सभी कड़ियों को जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।