Edited By Neetu Bala, Updated: 15 Jul, 2026 05:50 PM

प्रशासन ने यह भी कहा कि आवश्यकता पड़ने पर संबंधित विभागों द्वारा आगे की जानकारी समय-समय पर सांझा की जाएगी।
रामबन ( बिलाल बानी ) : रामबन जिला प्रशासन ने लोगों के लिए एडवाइजरी जारी करते हुए बताया है कि बगलीहार हाइड्रोइलेक्ट्रिक पावर स्टेशन के गेट 16 जुलाई की रात 10 बजे सिल्ट फ्लशिंग (गाद निकासी) के लिए खोले जाएंगे।
प्रशासन ने चिनाब नदी और उसकी सहायक नदियों के किनारे रहने वाले लोगों से विशेष सतर्कता बरतने की अपील की है। एडवाइजरी में कहा गया है कि गेट खुलने के दौरान नदी का जलस्तर बढ़ सकता है, इसलिए लोग नदी और उससे जुड़ी सभी गतिविधियों से पूरी तरह दूर रहें।
जिला प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे अपनी सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए जारी निर्देशों का पालन करें और अफवाहों पर ध्यान न दें। प्रशासन ने यह भी कहा कि आवश्यकता पड़ने पर संबंधित विभागों द्वारा आगे की जानकारी समय-समय पर सांझा की जाएगी।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here