Jammu Breaking : मचैल यात्रा पर लगी रोक, नेशनल हाईवे पर Landslide के चलते रास्ता हुआ बंद

Edited By Sunita sarangal, Updated: 06 Jul, 2026 02:34 PM

landslide on doda kishtwar national highway in jammu

वहीं अगर हम बात करें मचैल यात्रा को तो वह भी बंद कर दी गई है।

डोडा(पारुल दुबे): जम्मू-कश्मीर केंद्र शासित प्रदेश के नेशनल हाईवे (NH - 244) पर डोडा-किश्तवाड़ में तेज बारिश के कारण भूस्खलन होने की सूचना मिली है। यह भूस्खलन डोडा के प्रेम नगर में हुआ है। भूस्खलन इतना खतरनाक था कि इसकी चपेट में काफी ज्यादा गाड़ियां आ चुकी हैं। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे प्रशासन की तरफ से डोडा-किश्तवाड़ नेशनल हाईवे को बंद कर दिया गया है।

इस घटना के बाद डोडा और किश्तवाड़ के ज़िला प्रशासन ने मौसम को लेकर सलाह जारी की है। इसमें लोगों से कहा गया है कि वे बिना जरूरत यात्रा न करें और बाढ़, नालों और भूस्खलन (लैंडस्लाइड) की आशंका वाली जगहों से दूर रहें।

वहीं अगर हम बात करें मचैल यात्रा को तो वह भी बंद कर दी गई है। यात्रियों से अपील की जा रही है कि वह मचैल यात्रा पर आने से पहले ट्रैफिक कंट्रोल रूम डोडा या किश्तवाड़ या जम्मू से पूरी जानकारी लेकर निकलें कि रोड खुला है या बंद हैताकि यात्रियों को किसी भी तरह की परेशानी न हो।

फिलहाल अधिकारी स्थिति पर बारीकी से नज़र रख रहे हैं, साथ ही सड़क साफ करने और बहाली का काम भी चल रहा है। प्रशासन ने नागरिकों को सतर्क रहने, अफवाहें न फैलाने या उन पर विश्वास न करने और केवल आधिकारिक जानकारी पर ही भरोसा करने की सलाह दी है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!