संदिग्ध गतिविधि देख VDC सदस्य ने चलाई गोलियां, जांच में हुए चौंकाने वाले खुलासे

Edited By Sunita sarangal, Updated: 08 Jul, 2026 11:47 AM

vdc member firing when drunk

जानकारी के अनुसार कल रात मुंशी राम ने अपने घर के पास संदिग्ध गतिविधि देखकर अपनी VDC गन से 6-7 राउंड फायरिंग की।

राजौरी(दिनेश ठाकुर): राजौरी के पुलिस स्टेशन कालाकोट के रहने वाले VDC सदस्य ने देर रात 6-7 राउंड फायर किए। इस दौरान मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच दौरान वी.डी.सी. सदस्य को शराब के नशे में फायरिंग करने के चलते हथियार जब्त कर लिया है। VDC सदस्य की पहचान मुंशी राम पुत्र भगत राम निवासी सरोह, पुलिस स्टेशन कालाकोट के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार कल रात मुंशी राम ने अपने घर के पास संदिग्ध गतिविधि देखकर अपनी VDC गन से 6-7 राउंड फायरिंग की। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच की तो पता चला कि कल रात मुंशी ने शराब के नशे में फायरिंग की थी। इस दौरान पुलिस ने कार्रवाई करते VDG सदस्य का हथियार भी जब्त कर लिया है। जानकारी मिली है कि VDG सदस्य को कोई आतंकवादी नहीं दिखा था।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!