Edited By Sunita sarangal, Updated: 13 Jul, 2026 11:42 AM

इसके बाद उसे स्ट्रेचर पर सुरक्षित रूप से काली माता हेल्थकेयर सेंटर ले जाया गया ताकि आगे की मेडिकल जांच और इलाज हो सके।
जम्मू डेस्क(दिनेश ठाकुर): अमरनाथ यात्रा दौरान कई तीर्थयात्रियों ने अब तक पवित्र गुफा के दर्शन किए हैं। इसी बीच यात्रियों की सुरक्षा और स्वास्थ्य हेतु कई सुविधाएं श्री अमरनाथ जी श्राइन बोर्ड द्वारा दी जा रही हैं। इसी के तहत श्रद्धालुओं के लिए स्थापित किए गए मेडिकल कैंपों की वजह से कई तीर्थयात्रियों की जान अब तक बचाई जा चुकी है। इसमें मौके पर तैनात सुरक्षाबल के जवानों का भी पूरा हाथ है। वहीं एक और तीर्थयात्री के स्वास्थ्य बिगड़ने की सूचना मिली है।
जानकारी के अनुसार काली माता मेडिकल बेस कैंप के पीछे लगभग 100 मीटर की दूरी पर एक तीर्थयात्री बुरी हालत में मिला। यात्री की पहचान कैलाश शंकर (57) निवासी उत्तर प्रदेश जिसकी यात्रा ID : 705717 के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार कैलाश को बहुत ज्यादा पसीना आ रहा था। इसके अलावा उसके सीने में दर्द था और ऑक्सीजन का लेवल भी कम हो गया था। सूचना मिलने पर NDRF और जम्मू-कश्मीर माउंट रेस्क्यू (MRT) की टीमें तुरंत मौके पर पहुंचीं। टीमों ने कैलाश को प्राथमिक उपचार और ऑक्सीजन थेरेपी दी, जिससे उसकी हालत स्थिर हो गई।
इसके बाद उसे स्ट्रेचर पर सुरक्षित रूप से काली माता हेल्थकेयर सेंटर ले जाया गया ताकि आगे की मेडिकल जांच और इलाज हो सके। हेल्थकेयर सेंटर में उसे वहां मौजूद मेडिकल स्टाफ को सौंप दिया गया। उसकी गंभीर हालत और काली माता हेल्थकेयर सेंटर में कार्डियोलॉजिस्ट (हृदय रोग विशेषज्ञ) न होने के कारण, उसे स्ट्रेचर पर एम्बुलेंस तक ले जाया गया। इसके बाद उसे एम्बुलेंस से लोअर होली केव हेल्थकेयर सेंटर ले जाया गया ताकि विशेष मेडिकल जांच और बेहतर इलाज हो सके। फिलहाल उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है और हेल्थकेयर सेंटर में उसका इलाज जारी है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here