Be Alert! भारी बारिश के बाद सलाल डैम के गेट खुले, प्रशासन की लोगों से अपील
Edited By Neetu Bala, Updated: 12 Jul, 2026 02:40 PM

जम्मू-कश्मीर में लगातार हो रही भारी बारिश के बीच Salal Dam के गेट खोल दिए गए हैं।
अखनूर ( रोहित मिश्रा ) : जम्मू-कश्मीर में लगातार हो रही भारी बारिश के बीच Salal Dam के गेट खोल दिए गए हैं। डैम से पानी छोड़े जाने के कारण चिनाब नदी का जलस्तर बढ़ने की संभावना है, जिससे नदी किनारे के इलाकों में प्रशासन ने सतर्कता बढ़ा दी है। प्रशासन ने चिनाब नदी के किनारे बसे सभी गांवों के लोगों से अपील की है कि वे नदी के पास जाने से बचें और अपने मवेशियों को भी नदी किनारे चराने के लिए न ले जाएं। लगातार हो रही बारिश के कारण नदी का जलस्तर अचानक बढ़ सकता है, जिससे जान-माल का खतरा उत्पन्न हो सकता है।
स्थानीय प्रशासन ने एहतियात के तौर पर अलर्ट जारी कर दिया है और संबंधित अधिकारियों को स्थिति पर लगातार नजर रखने के निर्देश दिए हैं।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here