J&K : पुंछ में बड़ी कार्रवाई, संदिग्ध गतिविधियों के आरोप में 9 लोग हिरासत में, एक डॉक्टर भी शामिल

Edited By Subhash Kapoor, Updated: 14 Jul, 2026 10:02 PM

j k major operation in poonch 9 people including a doctor

पुंछ के SOG ने सुरक्षा एजेंसियों के साथ मिलकर बड़ी कार्रवाई करते हुए गांव संगला और गांव गुन्थल से 9 लोगों को हिरासत में लिया है। इनमें एक डॉक्टर भी शामिल है। सभी पर संदिग्ध गतिविधियों में संलिप्तता का शक है। सुरक्षा बलों को पिछले कुछ दिनों से इन...

पुंछ : पुंछ के SOG ने सुरक्षा एजेंसियों के साथ मिलकर बड़ी कार्रवाई करते हुए गांव संगला और गांव गुन्थल से 9 लोगों को हिरासत में लिया है। इनमें एक डॉक्टर भी शामिल है। सभी पर संदिग्ध गतिविधियों में संलिप्तता का शक है। सुरक्षा बलों को पिछले कुछ दिनों से इन इलाकों में असामान्य गतिविधियों की सूचना मिल रही थीं, जिसके बाद तलाशी अभियान चलाया गया। हिरासत में लिए गए लोगों से पूछताछ जारी है और उनके मोबाइल, दस्तावेजों की जांच की जा रही है। 

अधिकारियों का कहना है कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए ऐसी कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच एजेंसियां अन्य पहलुओं से भी तफ्तीश कर रही हैं।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!