LoC पार कर भारत में घुसा पाकिस्तानी ड्रोन, सुरक्षाबलों ने चलाया सर्च ऑपरेशन

Edited By Sunita sarangal, Updated: 06 Jul, 2026 11:18 AM

pakistani drone at rajouri loc

जानकारी के अनुसार रविवार देर रात सुंदरबनी सेक्टर के मींका और बेरीपट्टन गांवों के ऊपर एक ड्रोन जैसी चीज देखी गई

जम्मू(शिवम बक्शी): जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में लाइन ऑफ कंट्रोल (LoC) के पास एक गांव के ऊपर संदिग्ध पाकिस्तानी ड्रोन दिखने के बाद सोमवार सुबह एक सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया।

जानकारी के अनुसार रविवार देर रात सुंदरबनी सेक्टर के मींका और बेरीपट्टन गांवों के ऊपर एक ड्रोन जैसी चीज देखी गई, जिसमें टिमटिमाती लाइट लगी थी। अधिकारियों के अनुसार संदिग्ध ड्रोन कुछ देर के लिए भारतीय सीमा में आया और फिर LoC पार करके वापस पाकिस्तान चला गया।

अधिकारियों ने बताया कि सुरक्षाबलों ने इलाके की घेराबंदी की और सुबह होते ही सर्च ऑपरेशन शुरू किया ताकि यह पता लगाया जा सके कि ड्रोन ने कोई सामान, जैसे नशीले पदार्थ या हथियार, तो नहीं गिराया है। हालांकि उन्होंने बताया कि ऑपरेशन के दौरान कोई संदिग्ध या आपत्तिजनक चीज़ नहीं मिली।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!