Edited By Neetu Bala, Updated: 04 Mar, 2026 01:21 PM

इस सुधार का श्रेय बेहतर सुरक्षा इंतजामों और मुख्यमंत्री Omar Abdullah के नेतृत्व वाले प्रशासन की सक्रिय मदद को देते हैं।
श्रीनगर ( मीर आफताब ) : 22 अप्रैल को पहलगाम हमले के लगभग एक साल बाद कश्मीर में पर्यटन गतिविधियों में फिर से सुधार के संकेत मिल रहे हैं। होटल मालिकों और टूर ऑपरेटरों का कहना है कि प्रमुख पर्यटन स्थलों के दोबारा खुलने के बाद बुकिंग में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। टूर ऑपरेटरों के मुताबिक, पिछले कुछ हफ्तों में पर्यटकों की संख्या में अच्छा इज़ाफा हुआ है। वे इस सुधार का श्रेय बेहतर सुरक्षा इंतजामों और मुख्यमंत्री Omar Abdullah के नेतृत्व वाले प्रशासन की सक्रिय मदद को देते हैं।
घाटी में पहुंचे पर्यटक सुरक्षा बलों की मौजूदगी और स्थानीय लोगों की मेहमाननवाज़ी से संतुष्ट नजर आ रहे हैं। कई पर्यटकों ने कहा कि माहौल सामान्य और सुरक्षित महसूस हो रहा है, जिससे उनका भरोसा बढ़ा है।
अधिकारियों का कहना है कि पर्यटन क्षेत्र केंद्र शासित प्रदेश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ है। इससे हजारों लोगों को सीधा और परोक्ष रूप से रोजगार मिलता है। उनका मानना है कि अगर इसी तरह पर्यटकों की आमद जारी रही तो होटल, हाउसबोट, टैक्सी, गाइड और हस्तशिल्प से जुड़े लोगों की रोज़ी-रोटी और मजबूत होगी।


अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here