Edited By Sunita sarangal, Updated: 20 Jul, 2026 12:34 PM

जानकारी के अनुसार जम्मू-कश्मीर केंद्र शासित प्रदेश के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला जिस तरह जम्मू कश्मीर में बारिश के कारण कहीं जिलों में तबाही का मंजर देखने को मिला उसी को देखने के लिए और इसका जायजा लेने के लिए दिल्ली से जम्मू पहुंचे थे।
जम्मू(तनवीर सिंह): जम्मू-कश्मीर केंद्र शासित प्रदेश में बारिश को लेकर अलर्ट जारी है। वहीं जिस तरह जम्मू-कश्मीर के अलग-अलग जिलों में बारिश ने तबाही मचाई है उसी को मद्देनजर रखते हुए जम्मू-कश्मीर केंद्र शासित प्रदेश के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला दिल्ली में नेशनल कांफ्रेंस द्वारा जंतर मंतर पर प्रदर्शन करने को लेकर मुख्यमंत्री अपने मंत्रियों और कार्यकर्ताओं के साथ पहुंचे थे। वहीं जब मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला को यह मालूम चला कि जम्मू-कश्मीर केंद्र शासित प्रदेश के कई जिलों में बारिश के कारण काफी ज्यादा तबाही हुई है तो मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने प्रदर्शन छोड़ सबसे पहले दिल्ली से जम्मू पहुंचे। इस दौरान जहां-जहां पर बाढ़ आई है सबसे ज्यादा नुकसान हुआ है वहां की स्थिति का जायजा लिया।
जानकारी के अनुसार जम्मू-कश्मीर केंद्र शासित प्रदेश के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला जिस तरह जम्मू कश्मीर में बारिश के कारण कहीं जिलों में तबाही का मंजर देखने को मिला उसी को देखने के लिए और इसका जायजा लेने के लिए दिल्ली से जम्मू पहुंचे थे। इस दौरान सिविल सचिवालय में जम्मू-कश्मीर के चीफ सेक्रेटरी अटल डिलू और जम्मू-कश्मीर के डिवीजनल कमिश्नरों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग पर एक हाई लैवल बैठक में भी शामिल हुए थे। जम्मू-कश्मीर पीर पंजाल, डोडा, किश्तवाड़, कठुआ, बनी, बसोली और जम्मू के अन्य जिले और साथ ही कश्मीर के सभी जिलों पर स्थिति का जायजा लिया। मीटिंग दौरान उन्होंने अधिकारियों को स्थिति पर लगातार नजर बनाए रखने और हर संभव प्रयास करने के निर्देश जारी किए।
वहीं मीटिंग खत्म होने के बाद मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला दिल्ली में नेशनल कांफ्रेंस के साथ-साथ अन्य पार्टियों द्वारा जंतर मंतर पर जम्मू-कश्मीर को राज्य के दर्जे की बहाली के प्रदर्शन में शामिल होने के लिए जम्मू से दिल्ली की तरफ रवाना हुए।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here