Edited By Sunita sarangal, Updated: 29 Jul, 2026 10:28 AM

मौसम विभाग ने 29 जुलाई से 1 अगस्त तक जम्मू संभाग के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
जम्मू(रोशनी): जम्मू-कश्मीर में मानसून ने रफ्तार पकड़ ली है। जम्मू संभाग में मंगलवार सुबह हल्की बारिश के बाद दिनभर उमस रही, लेकिन शाम को आसमान में काली घटाएं छाने के साथ ही कई इलाकों में तेज बारिश शुरू हो गई। बारिश के बाद मौसम सुहावना हुआ और लोगों को गर्मी से राहत मिली।
लोगों को सुहावने मौसम का आनंद उठाते देखा गया। वही मौसम विभाग ने 29 जुलाई से 1 अगस्त तक पूरे जम्मू संभाग के लिए ऑरैंज अलर्ट जारी किया है। विभाग के मुताबिक इस दौरान हल्की से मध्यम बारिश होगी। कुछ जगहों पर मध्यम से भारी और चंद इलाकों में थोड़े समय के लिए बहुत भारी बारिश भी हो सकती है।
विभाग के अनुसार अगले 24 घंटों में कुपवाड़ा, हंदवाड़ा, सोपोर, बांडीपोरा, गांदरबल, कुकरनाग, दक्षिण कश्मीर के साथ राजौरी, रियासी, रामबन, डोडा और किश्तवाड़ में बारिश और गरज के साथ बौछारें पड़ सकती हैं।
विभाग ने हंदवाड़ा, सोपोर, बांडीपोरा, गांदरबल, राजौरी, रियासी, डोडा और किश्तवाड़ के लिए विशेष एडवाइजरी जारी की है। तीव्र बारिश के कारण इन जिलों में स्थानीय स्तर पर फ्लैश फ्लड, कीचड़ धंसने और भूस्खलन की आशंका है। पहाड़ी जिलों के संवेदनशील इलाकों में पत्थर गिरने और रॉकफॉल का भी खतरा बना हुआ है। लोगों को नालों, नदियों और भूस्खलन संभावित क्षेत्रों से दूर रहने की सलाह दी गई है। विभाग ने पहाड़ी इलाकों में यात्रा न करने की भी अपील की है। निचले इलाकों में जलभराव की संभावना जताई गई है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here