लगातार बढ़ रहा चिनाब नदी का जलस्तर, SDRF ने लोगों को दी चेतावनी

Edited By Sunita sarangal, Updated: 21 Jul, 2026 04:31 PM

chenab river water level increases

SDRF अधिकारियों ने बताया कि पहाड़ी क्षेत्रों में लगातार हो रही बारिश के कारण चिनाब नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है

अखनूर(रोहित मिश्रा): अखनूर के जिया पोत घाट स्थित चिनाब नदी में लगातार बढ़ रहे जलस्तर को देखते हुए राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (SDRF) की टीम पूरी तरह सतर्क है। टीम द्वारा नदी किनारे पहुंचकर लोगों को जागरूक किया जा रहा है और बार-बार अपील की जा रही है कि कोई भी व्यक्ति नदी के किनारे न जाए तथा अपनी जान जोखिम में न डाले।

SDRF अधिकारियों ने बताया कि पहाड़ी क्षेत्रों में लगातार हो रही बारिश के कारण चिनाब नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है, जिससे नदी का बहाव भी काफी तेज हो गया है। ऐसे में नदी के किनारे जाना या पानी के पास पहुंचना बेहद खतरनाक साबित हो सकता है।

प्रशासन ने स्थानीय लोगों और आसपास के क्षेत्रों के नागरिकों से आग्रह किया है कि वे सुरक्षा निर्देशों का पालन करें, अफवाहों पर ध्यान न दें और किसी भी स्थिति में नदी के किनारे जाने से बचें। प्रशासन का कहना है कि लोगों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!