Jammu में मौसम ने ली करवट, भारी बारिश को लेकर विभाग ने जारी किया Alert

Edited By Sunita sarangal, Updated: 28 Jul, 2026 10:15 AM

jammu kashmir heavy rain alert

मौसम विभाग ने चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि आने वाले समय में जम्मू संभाग के पहाड़ी क्षेत्रों में भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है।

अखनूर(रोहित मिश्रा): जम्मू संभाग में मंगलवार को मौसम ने अचानक करवट ले ली। सुबह से आसमान में घने बादल छाए रहे और इसके बाद कई इलाकों में तेज बारिश शुरू हो गई। लगातार हो रही वर्षा से तापमान में गिरावट दर्ज की गई, वहीं लोगों को उमस और गर्मी से राहत मिली। हालांकि, लगातार बारिश के चलते निचले क्षेत्रों में जलभराव और पहाड़ी इलाकों में भूस्खलन का खतरा भी बढ़ गया है।

मौसम विभाग ने चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि आने वाले समय में जम्मू संभाग के पहाड़ी क्षेत्रों में भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। विभाग ने लोगों से विशेष सतर्कता बरतने की अपील की है।

पंजाब केसरी चैनल के माध्यम से आम नागरिकों से अनुरोध किया जाता है कि अनावश्यक रूप से पहाड़ी क्षेत्रों की यात्रा न करें, नदी-नालों और तेज बहाव वाले स्थानों से दूर रहें तथा अपने बच्चों को सुरक्षित रखें। खराब मौसम के दौरान यथासंभव घरों के भीतर रहें और प्रशासन एवं मौसम विभाग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें।

प्रशासन ने भी लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और किसी भी आपात स्थिति में संबंधित विभागों से संपर्क करने की सलाह दी है। लगातार बारिश को देखते हुए लोगों से सतर्क और सुरक्षित रहने की अपील की गई है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!