Edited By Sunita sarangal, Updated: 25 Jul, 2026 11:49 AM

मामले की जानकारी देते अधिकारियों ने बताया कि जम्मू-कश्मीर के सांबा और कठुआ जिलों में इंटरनेशनल बॉर्डर के पास संदिग्ध पाकिस्तानी ड्रोन देखे जाने के बाद शनिवार को सुरक्षाबलों ने बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान शुरू किया।
जम्मू डेस्क(दिनेश ठाकुर): जम्मू-कश्मीर के सांबा और कठुआ ज़िलों में इंटरनेशनल बॉर्डर (IB) के पास संदिग्ध पाकिस्तानी ड्रोन देखे जाने की सूचना मिली है। इसके बादग तुरंत हरकत में आए सुरक्षाबलों ने बड़े पैमाने पर इलाके में सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है।
मामले की जानकारी देते अधिकारियों ने बताया कि जम्मू-कश्मीर के सांबा और कठुआ जिलों में इंटरनेशनल बॉर्डर के पास संदिग्ध पाकिस्तानी ड्रोन देखे जाने के बाद शनिवार को सुरक्षाबलों ने बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान शुरू किया।
अधिकारियों के मुताबिक शुक्रवार देर रात सांबा के विजयपुर इलाके में तारोर गांव के ऊपर सेना के जवानों ने हवा में एक चीज देखी, जिसके पाकिस्तानी ड्रोन होने का शक था। इसके बाद ड्रोन-रोधी उपाय शुरू किए गए। उन्होंने बताया कि माना जा रहा है कि ड्रोन वापस भारतीय सीमा पार करके पाकिस्तान चला गया।
अधिकारियों ने आगे बताया कि शुक्रवार शाम कठुआ जिले के हीरानगर सेक्टर में चक नालुआ गांव के ऊपर भी कुछ देर के लिए एक और संदिग्ध ड्रोन मंडराता हुआ देखा गया। उन्होंने कहा कि ड्रोन की गतिविधि से जुड़े किसी भी संभावित पेलोड या सबूत का पता लगाने के लिए सुरक्षाबलों ने दोनों जगहों पर व्यापक तलाशी अभियान चलाया।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here