Edited By Sunita sarangal, Updated: 30 Jul, 2026 12:01 PM

विभाग ने सभी पात्र लाभार्थियों से अपील की है कि वे अपने नजदीकी उचित मूल्य की दुकान (राशन डिपो) पर समय पर पहुंचकर तीन महीने का राशन एक साथ प्राप्त करें।
अखनूर(रोहित मिश्रा): जम्मू-कश्मीर खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग ने प्रदेश के सभी पात्र राशन कार्ड धारकों के लिए महत्वपूर्ण घोषणा की है। विभाग के निदेशक ने जानकारी देते हुए बताया कि अगस्त, सितंबर और अक्टूबर - इन तीन महीनों का राशन अब लाभार्थियों को एक साथ उपलब्ध कराया जाएगा।
विभाग ने सभी पात्र लाभार्थियों से अपील की है कि वे अपने नजदीकी उचित मूल्य की दुकान (राशन डिपो) पर समय पर पहुंचकर तीन महीने का राशन एक साथ प्राप्त करें। विभाग का कहना है कि समय पर राशन लेने से वितरण व्यवस्था सुचारु बनी रहेगी और किसी भी प्रकार की असुविधा से बचा जा सकेगा।

खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग ने स्पष्ट किया है कि सभी लाभार्थी अपने आवश्यक दस्तावेज साथ लेकर निर्धारित समय के भीतर राशन अवश्य प्राप्त करें, ताकि कोई भी पात्र परिवार इस सुविधा से वंचित न रहे।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here