NH-44 पर सफर करने से पहले पढ़ लें ये खबर, Jammu-Srinagar National Highway को लेकर आया नया Update

Edited By Sunita sarangal, Updated: 27 Jul, 2026 11:01 AM

jammu srinagar national highway nh 44 traffic update

बता दें कि उधमपुर के देवल में भूस्खलन (लैंडस्लाइड) के कारण जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाईवे (NH-44) अभी भी बंद है। इसे ठीक करने का काम लगातार चल रहा है।

जम्मू डेस्क(तनवीर सिंह): जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाईवे (NH-44) को लेकर जम्मू-कश्मीर ट्रैफिक पुलिस द्वारा अपडेट जारी किया गया है। जानकारी के अनुसार NH-44 अभी भी बंद है। इसके चलते विभाग ने यात्रियों से अपील की है कि वे नेशनल हाईवे पर सफर करने से पहले विभाग की आधिकारिक वैबसाइट पर अपडेट पढ़ लें।

जानकारी के अनुसार विभाग द्वारा जारी अपडेट के अनुसार सुबह 9:30 बजे तक जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाईवे (NH-44) बंद है। बता दें कि उधमपुर के देवल में भूस्खलन (लैंडस्लाइड) के कारण जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाईवे (NH-44) अभी भी बंद है। इसे ठीक करने का काम लगातार चल रहा है। यात्रियों को सलाह दी जाती है कि जब तक सड़क को सुरक्षित और ट्रैफिक के लिए खुला घोषित न कर दिया जाए, तब तक यात्रा न करें, क्योंकि और भूस्खलन और पत्थर गिरने की आशंका है। इसके चलते जान और माल का नुकसान भी हो सकता है। विभाग ने आगे यात्रियों से अपील की है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और ट्रैफिक पुलिस के ट्विटर हैंडल, फेसबुक पेज या ट्रैफिक कंट्रोल यूनिट (TCU) से सड़क की स्थिति के बारे में जानकारी लें।

जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाईवे (NH-44) से जुड़े या किसी भी ट्रैफिक अपडेट के लिए इन नंबरों पर संपर्क करें -

•          TCU जम्मू (0191-2459048, 0191-2740550, 9419147732, 103)

•          श्रीनगर (0194-2450022, 2485396, 18001807091, 103)

•          रामबन (9419993745, 1800-180-7043)

•          उधमपुर (8491928625)

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!