कश्मीर में फंसे पर्यटकों को रेलवे ने दी बड़ी राहत, Special Train का किया संचालन

Edited By Neetu Bala, Updated: 23 Jul, 2026 08:12 PM

railways brings relief to travelers visiting kashmir

यह निर्णय वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक, Uchit Singhal के निर्देश पर यात्रियों की सुविधा एवं आरामदायक आवागमन सुनिश्चित करने के लिए तुरंत प्रभाव से लिया गया है।

जम्मू ( तनवीर ) :   भारी बारिश और खराब मौसम के कारण राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात धीमा होने से कश्मीर घाटी में फंसे यात्रियों को राहत प्रदान करने के उद्देश्य से उत्तर रेलवे, जम्मू मंडल द्वारा आज दिनांक 23 जुलाई को श्रीनगर से श्री माता वैष्णो देवी कटरा तक एक विशेष ट्रेन का संचालन किया गया है। यह निर्णय वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक, Uchit Singhal के निर्देश पर यात्रियों की सुविधा एवं आरामदायक आवागमन सुनिश्चित करने के लिए तुरंत प्रभाव से लिया गया है।

इस विशेष ट्रेन ने आज दिनांक 23 जुलाई 2026 को शाम 17.10  बजे श्रीनगर रेलवे स्टेशन से प्रस्थान किया। मार्ग में यह ट्रेन बनिहाल रेलवे स्टेशन पर ठहराव करते हुए *रात्रि 20:15 बजे श्री माता वैष्णो देवी कटरा पहुंचेगी। विशेष ट्रेन की सुविधा का लाभ लगभग 600 से अधिक यात्रियों ने उठाया है।

इस विशेष ट्रेन के संचालन से कश्मीर घाटी में फंसे यात्रियों को सुरक्षित एवं त्वरित यात्रा सुविधा उपलब्ध होगी। इससे यात्रियों को समय पर अपने गंतव्य तक पहुंचने में सहायता मिलेगी, विशेषकर श्री माता वैष्णो देवी कटरा और जम्मू तवी से आगे की ट्रेन पकड़ने वाले यात्रियों को। इससे पूर्व भी जम्मू मंडल द्वारा यात्रियों को बेहतर एवं आरामदायक यात्रा उपलब्ध कराने के लिए समय-समय पर विशेष ट्रेनों का संचालन किया जाता रहा है।

PunjabKesari

इस संबंध में वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक, जम्मू Uchit Singhal ने कहा कि "यात्रियों की सुविधा एवं सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। सड़क यातायात धीमा होने तथा यात्रियों को समय पर उनके गंतव्य तक पहुंचाने के लिए मंडल प्रशासन द्वारा त्वरित निर्णय लेकर यह विशेष ट्रेन चलाई जा रही है, ताकि किसी भी यात्री को असुविधा न हो। हम सभी यात्रियों से अनुरोध करते हैं कि यात्रा से पूर्व NTES ऐप, IRCTC वेबसाइट अथवा 139 हेल्पलाइन के माध्यम से ट्रेन की Update स्थिति अवश्य जांच लें।"

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here


 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!