J&K Breaking : S-मोड़ के पास तीर्थयात्रियों से भरी बस हादसे का शिकार, 40 के करीब तीर्थयात्री घायल

Edited By Sunita sarangal, Updated: 28 Jul, 2026 10:39 AM

pilgrims bus accident near s morh in ganderbal

मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार को कंगल के हरि गनीवां इलाके में S-मोड़ के पास तीर्थयात्रियों को ले जा रही एक बस सड़क से फिसलकर हादसे का शिकार हो गई।

हरि गनीवां(दिनेश ठाकुर): गांदरबल जिले के कंगल में S-मोड़ के पास तीर्थयात्रियों से भरी बस हादसे का शिकार हो गई। इस हादसे में 40 के करीब तीर्थयात्रियों के घायल होने की सूचना मिली है।

PunjabKesari, Pilgrims bus accident near S-morh in Ganderbal

मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार को कंगल के हरि गनीवां इलाके में S-मोड़ के पास तीर्थयात्रियों को ले जा रही एक बस सड़क से फिसलकर गहरी खाई में गिर गई। इस घटना में करीब 40 तीर्थयात्री घायल हो गए। दुर्घटना के तुरंत बाद सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस, बचाव दल और आपातकालीन सेवाएं मौके पर पहुंचीं और बचाव अभियान शुरू किया। रेस्क्यू टीमों द्वारा घायलों को बाहर निकालकर तुरंत इलाज के लिए नजदीकी अस्पतालों में भेजा गया।

PunjabKesari, Pilgrims bus accident near S-morh in Ganderbal

जानकारी के अनुसार सभी घायलों का इलाज चल रहा है। डॉक्टर घायलों की हालत की जांच कर रहे हैं। वहीं फिलहाल दुर्घटना के सही कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है।

PunjabKesari, Pilgrims bus accident near S-morh in Ganderbal

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!