Samba में लगातार बारिश से बाढ़ जैसे हालात, नदी-नाले उफान पर

Edited By Sunita sarangal, Updated: 21 Jul, 2026 01:13 PM

samba flood alert

जानकारी के अनुसार जिला सांबा के विभिन्न इलाकों में लगातार बारिश होने से छोटे-छोटे नदी-नाले उफान पर चल रहे हैं।

सांबा(अजय): जम्मू-कश्मीर में मौसम अपना कहर बरपा रहा है। मौसम विभाग के अनुसार 21-22 जुलाई को जम्मू-कश्मीर में भारी बारिश के साथ-साथ बाढ़ और भूस्खलन की भी संभावना है। इसी के चलते जिला सांबा में भी भारी बारिश से बाढ़ जैसे हालात बने हुए हैं। जिससे लोगों को लगातार खतरा बना हुआ है।

जानकारी के अनुसार जिला सांबा के विभिन्न इलाकों में लगातार बारिश होने से छोटे-छोटे नदी-नाले उफान पर चल रहे हैं। इससे लोगों को परेशान हो रही है और यह उनके लिए एक खतरे का सबब भी बन रहा है। सांबा मानसर मार्ग पर दबोह नाला और बाबा शिवो गोरन के देव स्थान के मार्ग पर पानी भरने की सूचना मिली है। इसके चलते लोगों को काफी परेशानियां झेलनी पड़ रही हैं।

वहीं अगर स्थिति ऐसी ही बनी रही तो जल्द ही नदियों, नालों का पानी उफान पर होगा और बाढ़ जैसे हालात पैदा हो जाएंगे जिससे काफी जान-माल का नुकसान भी हो सकता है। वहीं ऐसे में प्रशासन स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है। प्रशासन की ओर से भी लोगों को एडवाइजरी जारी की जा रही है और उन्हें लगातार मौसम विभाग और आधिकारिक वैबसाइट पर जानकारी के लिए अपडेट रहने के लिए कहा जा रहा है ताकि किसी भी आपात स्थिति से तुरंत निपटा जा सके।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!