Edited By Sunita sarangal, Updated: 28 Jul, 2026 07:01 PM

अधिकारियों के अनुसार यह घटना उरी के कमलकोट सेक्टर के अग्रिम क्षेत्र में उस समय हुई, जब दोनों सैनिक ड्यूटी पर तैनात थे।
बारामूला(रिजवान मीर): उत्तर कश्मीर के बारामूला जिले के उरी सेक्टर में नियंत्रण रेखा (एल.ओ.सी.) के पास मंगलवार को बारूदी सुरंग (माइन) में हुए एक आकस्मिक विस्फोट में भारतीय सेना के दो जवान घायल हो गए।
अधिकारियों के अनुसार यह घटना उरी के कमलकोट सेक्टर के अग्रिम क्षेत्र में उस समय हुई, जब दोनों सैनिक ड्यूटी पर तैनात थे। विस्फोट के तुरंत बाद दोनों घायलों को घटनास्थल से सुरक्षित निकाला गया और बेहतर उपचार के लिए एयरलिफ्ट कर श्रीनगर स्थित सेना के बादामी बाग बेस अस्पताल भेजा गया।
घायलों की पहचान 42 वर्षीय दफादार विजय कुमार और 28 वर्षीय नायक शरणप्पा अंगारी के रूप में हुई है। दोनों जवान 8 राष्ट्रीय राइफल्स (8 आर.आर.) में तैनात हैं।
अधिकारियों ने बताया कि विस्फोट के सटीक कारणों का पता लगाया जा रहा है और मामले की जांच जारी है। घटना से संबंधित अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here