Edited By Sunita sarangal, Updated: 29 Jul, 2026 12:17 PM

बिलावर के ए.ई.ई. की अगुवाई में एक टीम का गठन कर छापेमारी को अंजाम दिया।
रामकोट: बिजली चोरी की लगातार मिल रही शिकायत के बाद तहसील बिलावर और तहसील रामकोट की बिजली विभाग की संयुक्त टीम ने कस्बे के कुछ मोहल्लों में छापेमारी की। इसमें कई हीटर बरामद किए गए और अवैध कनैक्शन पकड़े गए, जिन्हें नियमित करने के लिए कहा गया। इस दौरान विभाग के अधिकारी ने लोगों को चेतावनी दी है कि बिजली चोरी से बाज आए, नहीं तो आगे से कड़ी कार्रवाई की जाएगी। जिन लोगों के अवैध कनेक्शन हैं, उन्हें नियमित करवाया जाए।
बिलावर के ए.ई.ई. की अगुवाई में एक टीम का गठन कर छापेमारी को अंजाम दिया। अधिकारी ने बताया कि कस्बे में अक्सर बिजली गुल हो जाती है या फिर लो वोल्टेज की शिकायत रहती है। इसको देखते हुए उच्च अधिकारियों के निर्देश पर बिजली विभाग के अधिकारियों ने कर्मचारियों के साथ छापेमारी की। छापेमारी के दौरान जिन लोगों के अवैध कनैक्शन थे, उन्हें नियमित करने के लिए कहा, जिन लोगों ने कनैक्शन नहीं लिया है, वह अपने दस्तावेज लेकर कनैक्शन लें। बिना कनैक्शन के किसी भी व्यक्ति के घर में अवैध रूप से बिजली चलाते हुए पाया गया तो उन पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here