Poonch Landslide : घटनास्थल पर पहुंचे रविंदर रैना, लिया हालातों का जायजा
Edited By Sunita sarangal, Updated: 21 Jul, 2026 11:49 AM

घटना की सूचना मिलते ही तुरंत रविंदर रैना लोरन (पुंछ) के लिए रवाना हो गए हैं।
पुंछ(तनवीर सिंह): जम्मू-कश्मीर केंद्र शासित प्रदेश के जिला पुंछ के लोरन इलाके से दिल दहला देने वाली और बेहद दुखद खबर आ रही है। जानकारी के अनुसार यहां जबरदस्त भूस्खलन की चपेट में एक रिहायशी मकान आ गया। इस घटना में मकान में रह रहा एक परिवार फंस गया।
घटना की सूचना मिलते ही तुरंत रविंदर रैना लोरन (पुंछ) के लिए रवाना हो गए हैं। मीडिया से बात करते हुए रविंदर रैना ने कहा कि इस भयानक घटना में दुखद रूप से 7 लोगों की जान जाने की आशंका है। रैना ने बताया कि भारतीय सेना, नागरिक और पुलिस प्रशासन तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे और बचाव कार्य में जुटे हुए हैं।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here