Edited By Neetu Bala, Updated: 30 Jul, 2026 08:44 PM

मुरम्मत कार्य के दौरान जखैनी (उधमपुर) से नवयुग टनल (बनिहाल) के बीच सभी प्रकार के वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित रहेगी।
जम्मू ( तनवीर ) : जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग (NH-44) पर मरम्मत और सड़क चौड़ीकरण कार्य के चलते 31 जुलाई को यातायात पूरी तरह बंद रहेगा। उधमपुर और रामबन जिला प्रशासन ने NHAI के अनुरोध पर यह आदेश जारी किया है।
मुरम्मत कार्य के दौरान जखैनी (उधमपुर) से नवयुग टनल (बनिहाल) के बीच सभी प्रकार के वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित रहेगी। इसके अलावा 30 जुलाई रात 10 बजे के बाद नगरोटा (जम्मू) और काज़ीगुंड से आगे किसी भी वाहन को संबंधित मार्गों पर जाने की अनुमति नहीं दी जाएगी।
प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा पर निकलने से पहले ट्रैफिक एडवाइजरी की जानकारी अवश्य लें।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here