6 दिन बाद फिर शुरू हुई Amarnath Yatra, बाबा बर्फानी के दर्शनों के लिए रवाना हुए श्रद्धालु

Edited By Sunita sarangal, Updated: 25 Jul, 2026 12:31 PM

amarnath yatra 2026 again start

यात्रा के 18वें जत्थे में कुल 6,269 श्रद्धालु शामिल हैं, जिनमें 1,470 महिलाएं, 25 बच्चे और 54 साधु शामिल हैं।

जम्मू(बिलाल बानी/संजीव दुबे): लगातार 6 दिनों तक खराब मौसम के कारण स्थगित रहने के बाद शनिवार को वार्षिक श्री अमरनाथ जी यात्रा दोबारा शुरू हो गई। मौसम में सुधार और जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग के खुलने के बाद शनिवार तड़के जम्मू के भगवती नगर यात्री निवास से 6,269 श्रद्धालुओं का नया जत्था कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच बालटाल आधार शिविर के लिए रवाना किया गया।

PunjabKesari, amarnath yatra 2026 again start

यात्रा के 18वें जत्थे में कुल 6,269 श्रद्धालु शामिल हैं, जिनमें 1,470 महिलाएं, 25 बच्चे और 54 साधु शामिल हैं। यह जत्था 223 वाहनों के काफिले में सुबह करीब 2:40 बजे रवाना हुआ। इस बार किसी भी श्रद्धालु को पहलगाम मार्ग से नहीं भेजा गया और पूरा जत्था केवल बालटाल मार्ग से कश्मीर के लिए रवाना किया गया।

गौरतलब है कि 19 जुलाई को जम्मू-कश्मीर में लगातार बारिश और प्रतिकूल मौसम के चलते एहतियातन यात्रा को रोक दिया गया था। भारी वर्षा के कारण पारंपरिक 48 किलोमीटर लंबे पहलगाम मार्ग और 14 किलोमीटर लंबे बालटाल मार्ग पर भूस्खलन और अन्य जोखिम पैदा हो गए थे। अधिकारियों ने बताया कि मौसम में सुधार तथा उधमपुर-रामबन क्षेत्र में भूस्खलन और पत्थर गिरने के कारण बंद पड़ा जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग दोबारा यातायात के लिए खुलने के बाद यात्रा फिर शुरू की गई। 

PunjabKesari, amarnath yatra 2026 again start

उल्लेखनीय है कि 2 जुलाई को उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने भगवती नगर से पहले जत्थे को रवाना किया था, जबकि यात्रा का औपचारिक शुभारंभ 3 जुलाई को कश्मीर में हुआ था। इस वर्ष की श्री अमरनाथ यात्रा 28 अगस्त को रक्षाबंधन के अवसर पर संपन्न होगी।

अधिकारियों के अनुसार अब तक करीब 4 लाख श्रद्धालु पवित्र अमरनाथ गुफा में बाबा बर्फानी के दर्शन कर चुके हैं, जबकि भगवती नगर आधार शिविर से लगभग 1.20 लाख श्रद्धालु यात्रा पर रवाना हो चुके हैं। श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए बहु-स्तरीय सुरक्षा व्यवस्था के बीच उन्हें काफिलों में कश्मीर भेजा जा रहा है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!