जम्मू-कश्मीर में एक बार फिर बड़ी आतंकी साजिश नाकाम, जखीरा बरामद

Edited By Neetu Bala, Updated: 20 Jul, 2026 06:09 PM

major terror plot foiled once again in jammu  kashmir

अभियान में भारतीय सेना की 52 राष्ट्रीय राइफल्स (RR), बारामूला पुलिस, सीआरपीएफ की 53वीं बटालियन तथा एसएसबी ने संयुक्त रूप से भाग लिया।

बारामूला ( रेजवान मीर ) :  जम्मू-कश्मीर में एक बार फिर आतंकियों की बड़ी साजिश को नाकाम किया गया है। बता दें कि बारामूला जिले के कांडी वन क्षेत्र में सुरक्षा बलों ने एक संयुक्त तलाशी अभियान चलाया जिस दौरान आतंकियों के छिपाए गए युद्ध सामग्री (वार-लाइक स्टोर्स) का बड़ा जखीरा बरामद किया गया। इस प्रकार एक संभावित आतंकी साजिश को नाकाम सुरक्षा बलों द्वारा नाकाम किया गया है। यह संयुक्त अभियान 20 जुलाई को बारामूला पुलिस को मिली खुफिया सूचना के बाद शुरू किया गया। अभियान में भारतीय सेना की 52 राष्ट्रीय राइफल्स (RR), बारामूला पुलिस, सीआरपीएफ की 53वीं बटालियन तथा एसएसबी ने संयुक्त रूप से भाग लिया।

तलाशी अभियान के दौरान सुरक्षा बलों ने जंगल में छिपाकर रखी गई 2 इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (IED), 2 पिस्तौल तथा 7.62 मिमी के 530 जिंदा कारतूस बरामद किए।

सुरक्षा एजेंसियों ने बताया कि इस सफल ऑपरेशन से क्षेत्र में संभावित आतंकी गतिविधियों की एक बड़ी साजिश को विफल करने में मदद मिली है। बरामद सामग्री को लेकर आगे की जांच व कानूनी कार्रवाई जारी है।

PunjabKesari

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!