Jammu Kashmir पर कुदरत का कहर! लगातार तीसरे दिन बंद रही Amarnath Yatra

Edited By Sunita sarangal, Updated: 21 Jul, 2026 05:14 PM

amarnath yatra updates

एहतियात के तौर पर अधिकारियों ने नुनवान/चंदनवाड़ी और बालटाल बेस कैंप से तीर्थयात्रियों की आगे की यात्रा रोक दी है।

बालटाल(मीर आफताब): भारत मौसम विज्ञान विभाग की खराब मौसम की चेतावनी को देखते हुए सोमवार को पहलगाम और बालटाल दोनों रास्तों पर श्री अमरनाथ यात्रा लगातार तीसरे दिन भी बंद रही।

एहतियात के तौर पर अधिकारियों ने नुनवान/चंदनवाड़ी और बालटाल बेस कैंप से तीर्थयात्रियों की आगे की यात्रा रोक दी है। जब तक मौसम ठीक नहीं हो जाता और रास्तों की सुरक्षा की दोबारा जांच नहीं हो जाती, तब तक किसी भी तीर्थयात्री को पवित्र गुफा की ओर जाने की इजाजत नहीं दी जा रही है।

अधिकारियों ने कहा कि मौसम के पूर्वानुमान और रास्ते की सुरक्षा की स्थिति की दोबारा समीक्षा के बाद ही यात्रा फिर से शुरू की जाएगी। पवित्र गुफा की सालाना यात्रा पर जाने वाले हजारों तीर्थयात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए यह अस्थायी रोक लगाई गई है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!