Jammu में कभी भी बिगड़ सकते हैं हालात!... लोगों को घर खाली करने के दिए गए निर्देश

Edited By Neetu Bala, Updated: 23 Jul, 2026 05:45 PM

situation in jammu could deteriorate at any moment

जम्मू-कश्मीर में पिछले तीन दिनों से लगातार हो रही बारिश के चलते नदी-नालों और दरियाओं का जलस्तर बढ़ गया है।

जम्मू (तनवीर सिंह) :  जम्मू-कश्मीर में पिछले तीन दिनों से लगातार हो रही बारिश के चलते नदी-नालों और दरियाओं का जलस्तर बढ़ गया है। जम्मू में सूर्यपुत्री तवी नदी भी उफान पर है, जिसके बाद प्रशासन और पुलिस ने लोगों की सुरक्षा को लेकर अलर्ट जारी किया है।

जम्मू-कश्मीर पुलिस गुज्जर नगर पुल से लगातार अनाउंसमेंट कर लोगों को तवी नदी के किनारे जाने से बचने और सुरक्षित रहने की अपील कर रही है। पुलिस ने लोगों को चेतावनी दी है कि बढ़ते जलस्तर और तेज बहाव को देखते हुए नदी के पास जाना जानलेवा साबित हो सकता है।

वहीं, प्रशासन ने तवी नदी के निचले इलाकों में रहने वाले लोगों को सतर्क करते हुए कई जगहों पर घर खाली करने के निर्देश जारी किए हैं। प्रभावित क्षेत्रों में रह रहे लोगों से अपील की गई है कि वे प्रशासन के निर्देशों का पालन करें और समय रहते सुरक्षित स्थानों पर पहुंचें।

लगातार बारिश के चलते हालात पर प्रशासन की नजर बनी हुई है और राहत एवं बचाव एजेंसियों को भी अलर्ट मोड पर रखा गया है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!