Edited By Neetu Bala, Updated: 30 Jul, 2026 07:45 PM

बारिश के बाद क्षेत्र का तापमान भी नीचे आया और उमस से बेहाल लोगों को बड़ी राहत मिली। ग्रामीणों ने इस बारिश को प्रकृति का वरदान बताते हुए उम्मीद जताई कि आने वाले दिनों में भी अच्छी वर्षा होगी, जिससे खेती को और मजबूती मिलेगी।
अखनूर ( रोहित मिश्रा ) : लगातार दो दिनों से पड़ रही भीषण उमस और गर्मी ने लोगों का जीना मुश्किल कर दिया था। आसमान में बादल तो दिखाई दे रहे थे, लेकिन बारिश नहीं होने से लोग परेशान थे। सबसे अधिक चिंता किसानों को सता रही थी, क्योंकि धान समेत अन्य फसलों को बारिश की सख्त जरूरत थी। गुरुवार को आखिरकार मदनी क्षेत्र में झमाझम बारिश शुरू हुई, जिससे लोगों ने राहत की सांस ली। बारिश होते ही मौसम सुहावना हो गया और खेतों में लगी फसलों को भी जीवनदान मिला। किसानों का कहना है कि समय पर हुई यह बारिश फसलों के लिए बेहद लाभदायक साबित होगी और अच्छी पैदावार की उम्मीद बढ़ गई है।
बारिश के बाद क्षेत्र का तापमान भी नीचे आया और उमस से बेहाल लोगों को बड़ी राहत मिली। ग्रामीणों ने इस बारिश को प्रकृति का वरदान बताते हुए उम्मीद जताई कि आने वाले दिनों में भी अच्छी वर्षा होगी, जिससे खेती को और मजबूती मिलेगी।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here