3 बहनों ने बदनामी से आहत होकर दे दी बड़ी चेतावनी, Video हो रहा वायरल

Edited By Neetu Bala, Updated: 22 Jun, 2025 04:29 PM

3 sisters gave a big warning after being defamed video is going viral

पुलिस का कहना है कि पूरे मामले की जांच की जा रही है और सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वालों की पहचान कर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

अरनिया ( मुकेश ): तहसील अरनिया के गंडली गांव की रहने वाली तीन बहनों का सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल होने के बाद विवाद खड़ा हो गया है। वीडियो को लेकर जहां कुछ लोगों ने सोशल मीडिया पर आपत्ति जताई और बहनों पर अश्लीलता फैलाने का आरोप लगाया, वहीं अब इन तीनों बहनों ने सार्वजनिक रूप से प्रतिक्रिया दी है और आत्मदाह की चेतावनी दी है।

तीनों बहनों ने स्पष्ट किया कि उन्होंने कोई भी अश्लील या आपत्तिजनक वीडियो नहीं बनाया है और न ही उनका उद्देश्य किसी की भावनाओं को ठेस पहुंचाना था। उन्होंने कहा कि कुछ लोग उन्हें बदनाम करने की साजिश कर रहे हैं, जिससे वे मानसिक रूप से बहुत परेशान हैं। उनका कहना है कि यदि उन्होंने कोई गलत कदम उठाया, तो इसके लिए वे लोग जिम्मेदार होंगे, जिन्होंने उन्हें सोशल मीडिया पर बदनाम किया है। 

वहीं इस मामले में पुलिस ने संज्ञान लेते हुए तीनों बहनों को थाना अरनिया बुलाया और उनसे पूछताछ की। पुलिस का कहना है कि पूरे मामले की जांच की जा रही है और सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वालों की पहचान कर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

गौरतलब है कि सोशल मीडिया पर कुछ लोगों ने बहनों के वीडियो को समाज विरोधी बताते हुए कड़ी आलोचना की थी। इसके बाद यह मामला और अधिक तूल पकड़ गया।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!