Edited By Neetu Bala, Updated: 02 Feb, 2026 05:15 PM

यह निर्णय यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए लिया गया है।
जम्मू ( तनवीर ) : जम्मू मंडल में हाल ही में कश्मीर घूमने आए यात्रियों व पर्यटकों की अत्यधिक भीड़ को देखते हुए दिनांक 3 फरवरी को विशेष आरक्षित ट्रेन संख्या 04627/04628 श्री माता वैष्णो देवी कटरा -श्रीनगर -श्री माता वैष्णो देवी व दिनांक 4 फरवरी को विशेष आरक्षित ट्रेन संख्या 04629/04630 श्री माता वैष्णो देवी कटरा - श्रीनगर - श्री माता वैष्णो देवी कटरा तक चलाने का निर्णय लिया गया हैं। यह निर्णय यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए व 3 और 4 फरवरी को वंदे भारत ट्रेन के एक जोड़े चलने के एवज में लिया गया हैं, ताकि विशेष आरक्षित ट्रेन के संचालन से यात्रियों की यात्रा और सुविधाजनक व आरामदायक हो सके।
दिनांक 3 फरवरी: विशेष आरक्षित ट्रेन संख्या 04627/ 04628 की समय सारिणी:
विशेष आरक्षित ट्रेन संख्या 04627 सुबह 08.10 बजे श्री माता वैष्णो देवी कटरा से रवाना होकर सुबह में 11.10 बजे पहुंचेगी तथा मार्ग में बनिहाल रेलवे स्टेशन पर रूकेगी।
वापसी में यह विशेष आरक्षित ट्रेन संख्या 04628 उसी दिन दोपहर में 2 बजे श्रीनगर से रवाना होकर, शाम को 5 बजे श्री माता वैष्णो देवी कटरा पहुंचेगी। मार्ग में ठहराव यथावत रहेंगे।
दिनांक 4 फरवरी: विशेष आरक्षित ट्रेन संख्या 04629/04630 की समय सारिणी।
विशेष आरक्षित ट्रेन संख्या 04629 सुबह 10 बजे श्री माता वैष्णो देवी कटरा से रवाना होकर दोपहर में 13.30 बजे पहुंचेगी तथा मार्ग में बनिहाल रेलवे स्टेशन पर रूकेगी।

वापसी में यह विशेष आरक्षित ट्रेन संख्या 04630 उसी दिन दोपहर में 3 बजे श्रीनगर से रवाना होकर, शाम को 6 बजे श्री माता वैष्णो देवी कटरा पहुंचेगी। मार्ग में ठहराव यथावत रहेंगे
इस विशेष आरक्षित ट्रेन के संचालन पर वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक जम्मू, श्री उचित सिंघल ने बताया, " कि इस विशेष आरक्षित ट्रेन का संचालन पहले भी 27 और 28 जनवरी को किया गया था। जिसकी सेवा कश्मीर के लोगों व पर्यटकों के लिए काफी लाभकारी रहीं, इसी सुविधा को दोबारा प्राथमिकता देते हुए, एक बार फिर विशेष ट्रेन का संचालन किया जा रहा है। यात्रियों से अनुरोध है, कि अपनी यात्रा आरंभ करने से पूर्व ट्रेनों की सटीक जानकारी भारतीय रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट या डायल कर 139 से ले सकते हैं।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here