Edited By Kamini, Updated: 10 Feb, 2026 03:24 PM

डोडा जिले से एक शर्मनाक मामला सामने आया है, जहां एक व्यक्ति का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
डोडा (पारुल दूबे): डोडा जिले से एक शर्मनाक मामला सामने आया है, जहां एक व्यक्ति का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में उक्त व्यक्ति भारतीय राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे का अपमान करता हुआ नजर आ रहा है। व्यक्ति कथित तौर पर तिरंगे का गलत इस्तेमाल करते हुए खिड़कियां साफ करता दिखाई दे रहा है। इस घटना के बाद स्थानीय लोगों में भारी रोष है और लोगों ने प्रशासन से आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। मामले को लेकर जांच की संभावना जताई जा रही है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here