J&K: पीर पंजाल बयान पर विधानसभा में जोरदार हंगामा, लगे “जम्मू-कश्मीर जिंदाबाद” के नारे, देखें Video...

Edited By Neetu Bala, Updated: 04 Feb, 2026 12:19 PM

j k massive uproar in the assembly over the peer panjal statement

दोनों दलों के विधायकों ने बयान को भ्रामक करार देते हुए सदन में जोरदार नारेबाजी की और नेता से माफी मांगने की बात रखी।

जम्मू ( मोहित शर्मा )  :  जम्मू-कश्मीर विधानसभा सत्र के तीसरे दिन सदन में उस समय भारी हंगामा देखने को मिला, जब पीर पंजाल खित्ता पर बीजेपी नेता सुनील शर्मा द्वारा दिए गए एक बयान पर विपक्ष भड़क उठा। आज सुबह ही सत्र की कार्यवाही शांतिपूर्वक शुरू हुई थी, लेकिन जैसे ही यह मुद्दा उठा कि जम्मू संभाग के राजौरी-पुंछ जिलों का पीर पंजाल खित्ता के रूप में कोई अलग अस्तित्व नहीं है, कांग्रेस और नेशनल कॉन्फ्रेंस के विधायकों ने कड़ा विरोध दर्ज कराया। दोनों दलों के विधायकों ने बयान को भ्रामक करार देते हुए सदन में जोरदार नारेबाजी की और नेता से माफी मांगने की बात रखी।

हंगामे के दौरान कांग्रेस और नेकां विधायकों ने इसे क्षेत्र की पहचान और भावनाओं से जुड़ा मुद्दा बताते हुए सरकार पर तथ्यों को तोड़-मरोड़ कर पेश करने का आरोप लगाया। वहीं, जवाब में भाजपा विधायकों ने “जम्मू-कश्मीर जिंदाबाद” और “भारत माता की जय” के नारे लगाए, जिससे सदन का माहौल और अधिक तनावपूर्ण हो गया।

 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!