Edited By VANSH Sharma, Updated: 08 Feb, 2026 06:34 PM

जांच के दौरान दो अलग-अलग मामलों में 3 ड्रग तस्करों को गिरफ्तार किया है।
ऊधमपुर (रमेश): चनैनी पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एनएचडब्ल्यू चनैनी के नाका प्वाइंट मोटर शेड पर जांच के दौरान दो अलग-अलग मामलों में 3 ड्रग तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से हैरोइन बरामद की है।
जानकारी के अनुसार, ऊधमपुर से कश्मीर की ओर जा रहे वाहनों की जांच के दौरान पुलिस ने एक कार को रोका। कार में सवार चालक ने अपना नाम साकिब निसार पुत्र निसार अहमद शाह, निवासी वनिहामा, अनंतनाग बताया, जबकि दूसरे व्यक्ति ने अपना नाम नदीम अहमद खान पुत्र गुलाम नबी खान, निवासी नई बस्ती, अनंतनाग बताया। तलाशी के दौरान साकिब के पास से 10.81 ग्राम और नदीम के पास से 10.92 ग्राम हैरोइन बरामद हुई। दोनों आरोपी बरामद नशीले पदार्थ के संबंध में कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे सके, जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर पुलिस स्टेशन चनैनी में मामला दर्ज किया गया।
वहीं, दूसरी घटना में जम्मू से कश्मीर की ओर जा रहे एक सफेद टेम्पो ट्रैवलर को जांच के लिए रोका गया। यात्रियों की तलाशी के दौरान तारिक अहमद शेख पुत्र मोहम्मद अकरम शेख, निवासी नर्सिंग गढ़, श्रीनगर के पास से 4.94 ग्राम हैरोइन बरामद हुई। पुलिस ने आरोपी को मौके पर ही गिरफ्तार कर उसके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। दोनों मामलों में पुलिस द्वारा आगे की जांच जारी है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here