Edited By Neetu Bala, Updated: 06 Feb, 2026 10:32 AM

केंद्रीय गृहमंत्री Amit Shah तीन दिवसीय दौरे पर कल देर रात जम्मू-कश्मीर पहुंचे।
जम्मू ( तनवीर सिंह ) : केंद्रीय गृहमंत्री Amit Shah तीन दिवसीय दौरे पर कल देर रात जम्मू-कश्मीर पहुंचे। जम्मू एयरपोर्ट पर उनके आगमन पर उपराज्यपाल मनोज सिन्हा, जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला, मुख्य सचिव अतुल दुल्लू, भारतीय जनता पार्टी के नेता रविंदर रैना, नेता प्रतिपक्ष (LOP) सुनील शर्मा सहित भाजपा के अन्य वरिष्ठ नेताओं ने उनका स्वागत किया। एयरपोर्ट से अमित शाह सीधे राजभवन (लोग भवन) पहुंचे, जहां उन्होंने विभिन्न राजनीतिक नेताओं से मुलाकात की।
आज केंद्रीय गृहमंत्री हीरानगर में अंतरराष्ट्रीय सीमा का दौरा करेंगे। इसके बाद वे राजभवन लौटकर सुरक्षा एजेंसियों के प्रमुखों के साथ जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक करेंगे। शनिवार को अमित शाह कश्मीर घाटी में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेंगे। साथ ही वे कई विकास परियोजनाओं का निरीक्षण करेंगे और कुछ महत्वपूर्ण विकास कार्यों का लोकार्पण भी करेंगे।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here