जम्मू-कश्मीर में पूर्व मंत्री का निधन, राजनीति में शोक की लहर

Edited By VANSH Sharma, Updated: 13 Feb, 2026 07:24 PM

former jammu and kashmir minister passes away

उनका कुछ समय से इलाज चल रहा था और उन्होंने जम्मू में ही अंतिम सांस ली।

श्रीनगर (मीर आफ़ताब): काजीगुंड से पूर्व विधायक और पूर्व वन मंत्री पीरज़ादा गुलाम अहमद शाह का शुक्रवार दोपहर लंबी बीमारी के बाद जम्मू में निधन हो गया। उनका कुछ समय से इलाज चल रहा था और उन्होंने जम्मू में ही अंतिम सांस ली।

PunjabKesari

पीरज़ादा गुलाम अहमद शाह काजीगुंड के लोगों के बीच अत्यंत सम्मानित नेता माने जाते थे। विधायक रहते हुए उन्होंने अपने क्षेत्र में कई विकास कार्य करवाए और जनता की समस्याओं को सुनने तथा उनका समाधान करने में सक्रिय भूमिका निभाई। वन मंत्री के रूप में उन्होंने जंगलों और पर्यावरण के संरक्षण के साथ-साथ प्रशासनिक सुधारों में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया।

PunjabKesari

पीरज़ादा फिरोज अहमद शाह, जो वर्तमान में काजीगुंड के विधायक हैं, उनके भतीजे हैं। उनके निधन की खबर फैलते ही पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। राजनीतिक नेता, पार्टी कार्यकर्ता और स्थानीय लोग दुख व्यक्त करते हुए परिवार के प्रति संवेदना जता रहे हैं।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!