Edited By Neetu Bala, Updated: 05 Feb, 2026 02:18 PM

किश्तवाड़ जिले के चत्रू जंगल बेल्ट में ऑपरेशन तेराशी-1 के तहत आतंकवाद विरोधी अभियान पिछले 18 दिनों से जारी है।
किश्तवाड़ ( पारुल दुबे ) : किश्तवाड़ जिले के चत्रू जंगल बेल्ट में ऑपरेशन त्राशी-1 के तहत आतंकवाद विरोधी अभियान पिछले 18 दिनों से जारी है। यह ऑपरेशन सोनार, अरिघम, जाशेर के जंगलों, डोलघम को कवर करता है और अब यह बटोटे-सिंथन टॉप रोड पर NH-244 के पास स्थित चिंगम के दिचल इलाके तक पहुंच गया है।
किश्तवाड़ जिले के चत्रू इलाके में चल रही मुठभेड़ में एक आतंकी के मारे जाने की खबर सामने आई है। सुरक्षा बलों ने मुठभेड़ में एक आतंकी को मार गिराया है जसकी पहचान जैश ए मोहम्मद के कमांडर आदिल के तौर पर हुई है। इस इलाके में सर्च ऑपरेशन अभी भी जारी है। आतंकी से विस्फोटक सामान बरामद किया गया है जिसकी सूची इस प्रकार है।
सामानों की सूची
1. AK 47- 1 नग
2. AK 47 मैगज़ीन- 2 नग
3. AK राउंड्स- 30 नग
2. एक हाई एंकल शू
3. 1 जैकेट
4. 3 ट्राउज़र
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here