सोना-चांदी सस्ती हुई, आगे और गिरेंगे या बढ़ेंगे दाम? Experts ने दी जानकारी

Edited By Neetu Bala, Updated: 02 Feb, 2026 03:09 PM

gold and silver prices have fallen will they fall further or rise

रिकॉर्ड ऊंचाई छूने के बाद सोना और चांदी की कीमतों में फिलहाल ठहराव और गिरावट देखने को मिल रही है।

जम्मू डेस्क :   रिकॉर्ड ऊंचाई छूने के बाद सोना और चांदी की कीमतों में फिलहाल ठहराव और गिरावट देखने को मिल रही है। बजट 2026 के बाद बाजार में भारी उतार-चढ़ाव आया, जिससे सोना और चांदी में कई सालों की सबसे बड़ी एकदिनी गिरावट दर्ज की गई। भारत में सोना करीब 1.80 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम के रिकॉर्ड से गिरकर लगभग 1.49 लाख रुपये तक आ गया, जबकि चांदी 4.20 लाख से फिसलकर करीब 2.91 लाख रुपये प्रति किलो पहुंच गई।

क्या और कम होंगी कीमतें ? 

अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी कीमतों पर दबाव बना रहा और मुनाफा वसूली के कारण दाम नीचे आए। हालांकि विशेषज्ञों का कहना है कि यह गिरावट लंबे समय से चली आ रही तेजी के बाद सामान्य है और इससे किसी बड़ी मंदी के संकेत नहीं मिलते। निचले स्तरों पर फिर से खरीदारी शुरू हो गई है, जिससे बाजार को सहारा मिल रहा है।

निवेशकों के लिए सलाह

लंबी अवधि के निवेशकों के लिए सलाह है कि एक साथ निवेश करने के बजाय गिरावट पर धीरे-धीरे खरीदारी करें, जबकि अल्पकालिक निवेशकों को अभी सावधानी बरतनी चाहिए।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!