Edited By VANSH Sharma, Updated: 03 Feb, 2026 08:22 PM

इस दौरान वे प्रदेश की सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा करेंगे और कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन भी करेंगे। साथ ही वे स्थानीय राजनीतिक नेताओं से मुलाकात करेंगे।
जम्मू-कश्मीर डेस्क: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 5 फरवरी से तीन दिवसीय दौरे पर जम्मू-कश्मीर पहुंचेंगे। इस दौरान वे प्रदेश की सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा करेंगे और कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन भी करेंगे। साथ ही वे स्थानीय राजनीतिक नेताओं से मुलाकात करेंगे।
अधिकारियों के अनुसार, अमित शाह 5 फरवरी की शाम जम्मू पहुंचेंगे। उसी शाम वे लोक भवन में स्थानीय राजनीतिक नेताओं के साथ बैठक करेंगे। 6 फरवरी की सुबह वे कठुआ जिले के हीरानगर सेक्टर में अंतरराष्ट्रीय सीमा का दौरा करेंगे, जहां सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) द्वारा घुसपैठ रोकने के लिए लगाए गए नए उपकरणों का निरीक्षण करेंगे।
इसके बाद 6 फरवरी को जम्मू में एक उच्चस्तरीय सुरक्षा समीक्षा बैठक आयोजित की जाएगी। इस बैठक में उपराज्यपाल मनोज सिन्हा, गृह मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी, खुफिया ब्यूरो (आईबी), केंद्रीय अर्धसैनिक बलों तथा जम्मू-कश्मीर पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी शामिल होंगे। 7 फरवरी को गृह मंत्री श्रीनगर जाएंगे, जहां वे कई विकास परियोजनाओं का शुभारंभ करेंगे। इसके बाद वे छत्तीसगढ़ के लिए रवाना हो जाएंगे।
गौरतलब है कि हाल के दिनों में जम्मू संभाग के ऊपरी इलाकों—कठुआ, डोडा, किश्तवाड़ और उधमपुर—में विदेशी आतंकियों की मौजूदगी को लेकर सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हैं। इन्हें समाप्त करने के लिए कई क्षेत्रों में लगातार तलाशी अभियान चलाए जा रहे हैं।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here