Edited By VANSH Sharma, Updated: 05 Feb, 2026 03:07 PM

संदिग्ध इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (IED) मिलने से हड़कंप मच गया। सुरक्षा एजेंसियों ने एहतियातन पूरे इलाके की घेराबंदी कर उसे सील कर दिया है।
राजौरी (शिवम बख्शी): जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले के खबलान इलाके में गुरुवार को एक संदिग्ध इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (IED) मिलने से हड़कंप मच गया। सुरक्षा एजेंसियों ने एहतियातन पूरे इलाके की घेराबंदी कर उसे सील कर दिया है।
जानकारी के अनुसार, स्थानीय लोगों द्वारा एक संदिग्ध वस्तु की सूचना दिए जाने के बाद सुरक्षा बल तुरंत मौके पर पहुंचे। जांच के दौरान उस वस्तु की पहचान IED के रूप में की गई। इसके बाद बम निरोधक दस्ता (BDS) मौके पर बुलाया गया, जिसने सुरक्षित तरीके से IED को निष्क्रिय करने की प्रक्रिया शुरू की।
सुरक्षा के मद्देनज़र आसपास के क्षेत्र को खाली कराकर कड़ी घेराबंदी की गई है। फिलहाल पुलिस और अन्य सुरक्षा एजेंसियां मामले की गहन जांच में जुटी हुई हैं। इस संबंध में विस्तृत जानकारी का इंतजार किया जा रहा है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here