Big News: जम्मू-कश्मीर में बड़ा आतंकी मॉड्यूल बेनकाब, हथियारों का जखीरा बरामद

Edited By VANSH Sharma, Updated: 10 Feb, 2026 07:22 PM

big news major terrorist module exposed in jammu and kashmir

यह बरामदगी भारतीय सेना की 47 राष्ट्रीय राइफल्स यूनिट द्वारा की गई। अधिकारियों के अनुसार, सेना को खुफिया इनपुट मिले थे, जिसके बाद जंगलों में घेराबंदी कर तलाशी अभियान चलाया गया।

जम्मू-कश्मीर डेस्क: जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले के कांडी जंगल इलाके में सुरक्षा बलों ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए हथियारों और विस्फोटक सामग्री का जखीरा बरामद किया है। यह सफलता भारतीय सेना की 47 राष्ट्रीय राइफल्स यूनिट को मिली है।

जानकारी के अनुसार, सेना को इलाके में संदिग्ध गतिविधियों को लेकर खुफिया इनपुट मिले थे। इसके बाद सेना ने जंगल क्षेत्र में घेराबंदी कर तलाशी अभियान चलाया। तलाशी के दौरान एक प्लास्टिक कंटेनर से भारी मात्रा में हथियार और विस्फोटक सामग्री बरामद की गई।

सेना को मौके से 7.62 एमएम के 150 कारतूस, एक संदिग्ध अंडर-बैरल ग्रेनेड लॉन्चर, प्लास्टिक विस्फोटक की 12 छड़ें, 18 इलेक्ट्रिक डेटोनेटर और कनेक्टर के साथ इलेक्ट्रिक तार मिले हैं। इलाके में विस्फोटक सामग्री मिलने के बाद सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह सतर्क हो गई हैं। आसपास के जंगलों में तलाशी और निगरानी अभियान और तेज कर दिया गया है ताकि किसी भी आतंकी साजिश को समय रहते नाकाम किया जा सके।

बरामद हथियार और विस्फोटक सामग्री को जांच के लिए संबंधित सुरक्षा एजेंसियों को सौंप दिया गया है। अधिकारियों ने बताया कि यह पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी गई है कि यह सामान कहां से आया और इसे जंगल में किसने छिपाया। सेना और अन्य सुरक्षा बल कुपवाड़ा जिले के जंगलों और सीमा से सटे इलाकों में शांति और सुरक्षा बनाए रखने के लिए हाई अलर्ट पर हैं।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!