पति-पत्नी और वो! आधी रात कमरे में पत्नी की Entry से मचा बवाल, पति Shocked

Edited By VANSH Sharma, Updated: 13 Feb, 2026 04:28 PM

midnight drama woman claims to be man s second wife in jammu

जम्मू-कश्मीर केंद्र शासित प्रदेश के जम्मू शहर के जानीपुर इलाके से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है।

जम्मू (तनवीर सिंह): जम्मू-कश्मीर केंद्र शासित प्रदेश के जम्मू शहर के जानीपुर इलाके से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यह मामला जानीपुर थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है।

जानकारी के अनुसार, एक महिला ने अपने पति पर दूसरी महिला के साथ संबंध होने का आरोप लगाया है। महिला का कहना है कि वह अपने बच्चों और पति के साथ घर में सो रही थी। इसी दौरान एक अन्य महिला अचानक घर में पहुंच गई और खुद को उसके पति की पत्नी बताने लगी। इसके बाद दोनों महिलाओं के बीच कहासुनी और मारपीट शुरू हो गई।

बताया जा रहा है कि पहली पत्नी ने घर का गेट बंद कर ताला लगा दिया और तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही जानीपुर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और पति तथा दूसरी महिला को थाने ले गई। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि सच क्या है और कौन सही है। पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही सच्चाई सामने आएगी।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!