जम्मू-कश्मीर के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल पर Snowfall शुरू, टूरिस्ट्स उत्साहित
Edited By VANSH Sharma, Updated: 06 Feb, 2026 10:15 PM

जम्मू-कश्मीर के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल पर आज ताज़ा बर्फबारी शुरू हो गई है।
जम्मू-कश्मीर डेस्क (रेज़वान मीर): जम्मू-कश्मीर के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल गुलमर्ग में आज ताज़ा बर्फबारी शुरू हो गई है। हल्की से मध्यम बर्फबारी के चलते पूरे इलाके में सफ़ेद चादर बिछ गई है। बर्फबारी के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की गई है, वहीं पर्यटकों में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है।
स्थानीय प्रशासन ने यात्रियों और पर्यटकों को सावधानी बरतने की सलाह दी है। बर्फबारी से गुलमर्ग की खूबसूरती और बढ़ गई है, जिससे आने वाले दिनों में पर्यटकों की संख्या बढ़ने की उम्मीद जताई जा रही है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here