चर्चा में जम्मू स्टाइल नान! क्या आपने भी कभी किया Try? बना लोगों की पहली पसंद (Video)

Edited By VANSH Sharma, Updated: 05 Feb, 2026 10:41 PM

jammu style naan is trending have you ever tried it

जम्मू में खाने-पीने की चीज़ों की कोई कमी नहीं है।

जम्मू डेस्क (रोशनी): जम्मू में खाने-पीने की चीज़ों की कोई कमी नहीं है। यहां दाल-चावल, चना-पूड़ी जैसे पारंपरिक व्यंजनों के साथ-साथ जम्मू स्टाइल नान भी लोगों की पहली पसंद बना हुआ है। सादा होने के बावजूद यह नान अपने बेहतरीन स्वाद के लिए दूर-दूर तक मशहूर है।

जम्मू का नान खास इसलिए माना जाता है क्योंकि इसमें मसालों का इस्तेमाल बेहद कम होता है। तंदूर में पकाया गया यह नान नरम, हल्का और स्वाद में बेहद लाजवाब होता है। कई लोग इसे सेहत के लिहाज़ से भी बेहतर मानते हैं।

यह नान आमतौर पर राजमा, चने और कढ़ी-पकौड़ी के साथ परोसा जाता है। यह कॉम्बिनेशन जम्मू में सबसे ज़्यादा पसंद किया जाता है। पूरी थाली सामने आते ही मुंह में पानी आ जाता है और स्वाद ऐसा होता है कि लोग इसे बार-बार मंगवाते हैं। कई लोग तो इतने दीवाने हैं कि अपना पूरा लंच सिर्फ नान और सब्ज़ी के साथ ही पूरा कर लेते हैं। कम मसाले और जबरदस्त स्वाद—यही है जम्मू स्टाइल नान की असली पहचान।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!